हिमाचल में लैंडस्लाइड से पति-पत्नी की मौतहिमाचल... ... रनवे से फिसला एअर इंडिया का विमान, हिमाचल में लैंडस्लाइड; CM ममता ने कहा - हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं

By - हरिभूमि |2025-07-21 06:03:45
हिमाचल में लैंडस्लाइड से पति-पत्नी की मौत
हिमाचल प्रदेश में रविवार रात से भारी बारिश हो रही है। चंबा जिले की चडी पंचायत में पहाड़ी से घर पर बड़ा पत्थर गिरने से नवविवाहित दंपती की मौत हो गई। इनकी 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। आज हिमाचल के 4 जिलों के 9 सब डिवीजन में स्कूलों की आज छुट्टी कर दी गई है।
