राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 दिन के दौरे पर... ... राष्ट्रपति मुर्मू का उत्तराखंड दौरा, दिल्ली से लेह जा रहा इंडिगो विमान आधे रास्ते से लौटा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 दिन के दौरे पर उत्तराखंड जाएंगी 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को उत्तराखंड के देहरादून पहुंच रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मु शाम साढ़े चार बजे देहरादून पहुंचेंगी। पहले दिन राष्ट्रपति निकेतन में विश्राम करेंगी। शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति निकेतन को आम लोगों के लिए खोले जाने की औपचारिक घोषणा करेंगी। राष्ट्रपति 132 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित 'राष्ट्रपति उद्यान' की आधारशिला भी रखेंगी। कार्यक्रम के अगले चरण में राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIEPVD) जाएंगी, जहां वे दृष्टिबाधित विद्यार्थियों से मिलेंगी और उनके साथ समय बिताएंगी। शनिवार 21 जून को राष्ट्रपति मुर्मु वन अनुसंधान संस्थान (FRI) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में भाग लेंगी। कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक चलेगा, जिसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story