महाराष्ट्र में तीसरी भाषा को लेकर बड़ा फैसला:... ... PM मोदी की क्रोएशिया प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक, बाली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट दिल्ली लौटी

By - हरिभूमि |2025-06-18 07:55:37
महाराष्ट्र में तीसरी भाषा को लेकर बड़ा फैसला: कक्षा 1 से 5 तक हिंदी अनिवार्य
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में भाषा नीति को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में बुधवार को राज्य सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी किया है।
मुख्य बिंदु:
- सभी स्कूलों में मराठी अनिवार्य भाषा बनी रहेगी।
- मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में हिंदी अब तीसरी भाषा होगी।
- छात्र यदि हिंदी की जगह कोई अन्य भारतीय भाषा पढ़ना चाहें, तो कम से कम 20 छात्रों की मांग पर वह भाषा पढ़ाई जाएगी।
- यदि शिक्षक उपलब्ध नहीं हुआ, तो वैकल्पिक भाषा ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जाएगी।
- अन्य माध्यमों के स्कूलों में तीन भाषाएं पढ़ाई जाएंगी: माध्यम भाषा, मराठी और अंग्रेजी।
- कक्षा 6 से 10 तक भाषा नीति राज्य के स्कूल पाठ्यक्रम दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू होगी।
सरकार ने इस आदेश को तुरंत प्रभाव से लागू करने की बात कही है और इसे डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित कर सरकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है (कोड: 202506172233593421)।
