Health Update: सोनिया गांधी की हालत स्थिर ... ... दिल्ली में 36 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, सोनिया गांधी की हालत स्थिर, पेरू लीम में 6.1 तीब्रता का भूकंप

By - हरिभूमि |2025-06-16 09:02:53
Health Update: सोनिया गांधी की हालत स्थिर
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट की समस्या के चलते रविवार रात दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के मुताबिक, 78 वर्षीय सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और वे सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
यह इस महीने दूसरी बार है जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 7 जून को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भी उनकी एमआरआई जांच हुई थी, जब उन्होंने बेचैनी की शिकायत की थी।
इससे पहले फरवरी में भी पेट से जुड़ी दिक्कत के चलते वे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुई थीं। सितंबर 2022 में वह मेडिकल जांच के लिए अमेरिका गई थीं, जिसके कारण उन्होंने संसद का मानसून सत्र छोड़ दिया था।
डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है और उन पर लगातार नजर रखी जा रही है।
