मणिपुर में सात उग्रवादियों समेत नौ गिरफ्तार

By - हरिभूमि |2025-08-14 04:33:10
इंफाल: सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व, काकचिंग, कांगपोकपी और तेंगनौपाल जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने बुधवार को इंफाल पूर्व जिले के नुगाईपोकपी मानिंग लेइकाई इलाके से जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया।
काकचिंग जिले के वबागई लामखाई इलाके से मंगलवार को जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल इसी संगठन की दो महिलाओं समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।
