पुतिन बोले- "मेक इन इंडिया" ने भारत को दी नई वैश्विक पहचान

भारत-रूस व्यापार मंच को संबोधित करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा- “मैं विशेष रूप से इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक पूरी तरह स्वतंत्र और संप्रभु विदेश नीति का अनुसरण कर रहा है और साथ ही यह नीति बहुत शानदार परिणाम भी दे रही है।

आज भारत विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी आर्थिक नीतियों और ‘मेक इन इंडिया’ जैसे ऐतिहासिक महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों के कारण भारत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर और संप्रभु बनता जा रहा है। भारत का सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र और फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर आज विश्व में अग्रणी स्थान रखते हैं।”


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story