मोदी बोले- भारत आज रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के सिद्धांत पर तेजी से बढ़ रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आज रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के सिद्धांत पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भारत-रूस संबंधों को दो देशों के साझा सपनों और आकांक्षाओं को गति देने वाली एक मजबूत शक्ति बताया। पीएम मोदी के अनुसार, यही साझेदारी दोनों देशों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लॉन्चपैड बन रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। लेकिन ताज़ा चर्चाओं से यह स्पष्ट है कि दोनों देश यह लक्ष्य निर्धारित समय से पहले हासिल कर लेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत-रूस की साझा ऊर्जा, नवाचार और महत्वाकांक्षाएं भविष्य को नई दिशा दे रही हैं।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत में जो बड़े और ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं, उन्हें पूरी दुनिया देख रही है। उन्होंने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चलते हुए भारत अब विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेज गति से अग्रसर है। “हम न थके हैं, न रुके हैं। हमारे संकल्प पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं और हम अभूतपूर्व गति से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रहे हैं,” उन्होंने कहा।

पीएम मोदी ने उदाहरण देते हुए कहा कि जीएसटी जैसे सुधारों ने देश में व्यापार करने में सुगमता को नई ऊंचाई दी है। इसके साथ ही भारत-रूस के बीच पर्यटन व निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर बनेंगे और दोनों देशों की जनता एक-दूसरे के और करीब आएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story