दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Putin's India Visit day-2 live update: दिल्ली में शुक्रवार को भारी ट्रैफिक प्रतिबंधरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दिल्ली दौरे के मद्देनजर शुक्रवार (6 दिसंबर) को शहर के कई प्रमुख इलाकों में बड़े स्तर पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निम्नलिखित सड़कों और चौराहों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रतिबंधित रहेगी।

  • डब्ल्यू पॉइंट
  • ए पॉइंट
  • ITO चौक
  • बहादुर शाह ज़फर मार्ग
  • दिल्ली गेट
  • जवाहरलाल नेहरू मार्ग
  • राजघाट क्रॉसिंग
  • शांति वन क्रॉसिंग
  • हनुमान सेतु वाई पॉइंट
  • नेताजी सुभाष मार्ग
  • निषाद राज मार्ग
  • सलीमगढ़ फ्लाईओवर बाईपास
  • प्रगति मैदान MGM टनल से हनुमान सेतु
  • कश्मीरी गेट
  • विकास मार्ग
  • IP मार्ग

यात्रियों से अनुरोध है कि इस दौरान इन रूटों से बचें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। दिल्ली मेट्रो का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है।



WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story