अयोध्या ध्वजारोहण Live Update: जब हम नहीं रहेंगे,... ... मोदी ने शिखर पर फहराई धर्मध्वजा, भागवत-योगी मौजूद रहे; पीएम ने कहा- "सदियों की वेदना पर आज विराम लगा"

अयोध्या ध्वजारोहण Live Update: जब हम नहीं रहेंगे, तब भी देश रहेगा: PM
पीएम मोदी ने कहा, हमारे राम भेद से नहीं भाव से जुड़ते हैं। उनके लिए कुल नहीं भक्ति महत्वपूर्ण है। उन्हें शक्ति नहीं, सहयोग महान लगता है। आज हम भी उसी भावना से आगे बढ़ रहे हैं। पिछले 11 सालों में महिला, दलित, पिछड़े, आदिवासी, वंचित, किसान, युवा को विकास के केंद्र में रखा गया है।
जब देश का हर व्यक्ति सशक्त होता तो संकल्प की सिद्धि में सबका प्रयास लगेगा। 1947 तक हमें विकसित भारत का निर्माण करना ही होगा। रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर राम से राष्ट्र की चर्चा की थी, हमें एक हजार वर्ष के लिए भारत की नींव मजबूत करनी है। जो सिर्फ वर्तमान सोचते हैं, वह आने वाली पीढ़ियों के साथ अन्याय करते हैं। हमें भावी पीढ़ियों के लिए भी सोचना है, क्योंकि जब हम नहीं थे, तब भी देश था। जब हम नहीं रहेंगे तब भी देश रहेगा।
हम जीवंत समाज हैं, दूरदृष्टि से काम करना होगा। आने वाले दशक और आने वाली सदियों को ध्यान में रखना होगा। इसके लिए हमें राम से सीखना होगा, उनके व्यवहार को आत्मसात करना होगा। राम यानी आदर्श, राम यानी मर्यादा, राम यानी जीवन का सर्वोच्च चरित्र, राम यानी धर्म पथ पर चलने वाला व्यक्तित्व, राम यानी जनता के सुख को सर्वोपरि रखने वाला।
राम यानी धर्म और क्षमा का जरिया, राम यानी ज्ञान और विवेक की पराकाष्ठा, राम यानी कोमलता, राम यानी कृतज्ञता का सर्वोच्च उदाहरण, राय यानी श्रेष्ठ संगति का चयन, राम यानी विनम्रता में महाबल, राम यानी सत्य का अडिग संकल्प, राम यानी जागरूक, अनुशासी, निष्कपट, राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, राम एक मूल्य हैं, एक मर्यादा हैं।
अगर समाज को सामर्थ्यवान बनाना है तो अंदर के भीतर राम की स्थापना करनी होगी। इसके लिए आज से बेहतर दिन क्या हो सकता है, अपनी विरासत पर गर्व का अद्भुत दिन लेकर आया है आज का दिन।
