भारत ने पूरा किया 10% इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य

कांग्रेस सांसद बेनी बेहनान के इथेनॉल ब्लेंडिंग से जुड़े सवाल पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभाला था, तब देश में इथेनॉल ब्लेंडिंग केवल 1.4% थी। उन्होंने कहा कि 2006 में पिछली सरकार ने 10 राज्यों में 5% ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखा था, लेकिन वह पूरा नहीं हो सका। पुरी ने बताया कि मोदी सरकार ने नवंबर 2022 तक 10% ब्लेंडिंग हासिल करने का लक्ष्य तय किया था और यह लक्ष्य समय पर पूरा कर लिया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story