लोकसभा 2 बजे तक स्थगित लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11... ... बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर विपक्ष ने किया हंगामा, नारेबाजी कर लहराए पोस्टर

By - हरिभूमि |2025-07-24 05:52:23
लोकसभा 2 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। कार्यवाही सिर्फ 6 मिनट ही चल पाई। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से सदन में शांति बनाए रखने की अपील की। लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के बाद लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
सदन में विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। pic.twitter.com/f10qKKIV2w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2025
