महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने... ... BMC में ध्वस्त "ठाकरे ब्रांड" का किला, 29 में से 23 निगमों में BJP+ आगे; PM मोदी ने X पर दी जीत की बधाई

By - हरिभूमि |2026-01-16 12:17:23
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों (विशेषकर BMC और अन्य निगमों) में BJP तथा महायुति गठबंधन की शानदार जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा-
"BJP ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है!"
जल्लोष! महानगरपालिका निवडणूकीत भाजपा-महायुतीचा प्रचंड विजय - भाजप प्रदेश कार्यालय, नरीमन पॉइंट मुंबई https://t.co/0VHkYj7anZ
— भाजपा महाराष्ट्र (@BJP4Maharashtra) January 16, 2026
उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और समर्पण के कारण बीजेपी ने राज्य में फिर से एक ऐतिहासिक और शानदार जीत हासिल की है।
यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, पार्टी के विकास और प्रगति के विजन पर महाराष्ट्र की जनता के अटूट भरोसे को दर्शाती है।यह जीत न केवल बीजेपी की संगठनात्मक ताकत को दिखाती है, बल्कि लोगों के बीच विकास और अच्छे शासन के प्रति बढ़ते विश्वास का भी प्रमाण है।
