भाजपा का मेगा प्रशिक्षण शिविर 14 जून से पचमढ़ी... ... मध्य प्रदेश की आज की बड़ी खबरें- एक क्लिक में पढ़ें

By - हरिभूमि |2025-06-13 12:01:08
भाजपा का मेगा प्रशिक्षण शिविर 14 जून से पचमढ़ी में
भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में 14 जून से पचमढ़ी में तीन दिवसीय मेगा प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है। इसमें सभी सांसद, विधायक, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समापन सत्र को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव तीनों दिन मौजूद रहेंगे। मूंग खरीदी पर कांग्रेस के विरोध पर उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के साथ है, जबकि कांग्रेस केवल राजनीति कर रही है। उन्होंने लक्ष्मण सिंह के निष्कासन को कांग्रेस का आंतरिक मामला बताया।
