रीवा: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार रीवा... ... मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

By - हरिभूमि |2025-08-06 07:05:30
रीवा: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
रीवा पुलिस ने बलात्कार के मामले में फरार आरोपी शिवेंद्र पटेल को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने 04 अगस्त 2025 को गोविंदगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराया है। बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने पर आरोपी उसे मुंबई ले गया और इटारसी रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल रीवा भेजा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह और उप पुलिस अधीक्षक हिमाली पाठक के निर्देशन में हुई।
