दर्जन भर आईएफएस हुए इधर से उधरभोपाल। राज्य सरकार... ... मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

दर्जन भर आईएफएस हुए इधर से उधर
भोपाल। राज्य सरकार ने दर्जन भर आईएफएस अफसरों को इधर से उधर किया है। जारी सूची के मुताबिक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक जनसंपर्क नई दिल्ली बिंदु शर्मा को अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक वित्त एवं बजट शाखा में पदस्थ किया गया है। इसी क्रम में अंजना सुचिता तिर्की क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व से वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख भोपाल, वरूण यादव डीएफओ पश्चिम बैतूल से डीएफओ दक्षिण सागर, अमित वसंत निकम डीएफओ छिदवाड़ा से डीएफओ अलीराजपुर, लक्ष्मीकांत वासनिक डीएफओ छिदवाड़ा से डीएफओ पश्चिम बैतूल, अशोक कुमार सोलंकी डीएफओ धार से उप वन संरक्षक राज्य लघु वनोपज संघ, विजय नंथम टीआर डीएफओ दक्षिण बैतूल से डीएफओ धार सामान्य वन मंडल, अनुराग तिवारी डीएफओ बड़वाह से डीएफओ उज्जैन, सचिन एच नडगडी डीएफओ बैतूल उत्पादन से डीएफओ पाण्डुर्णा, भारती ठाकरे उप वन संरक्षक राज्य वन विकास निगम से डीएफओ डिंडोरी उत्पादन, हरिओम डीएफओ डिंडोरी उत्पादन उप संचालक माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी, रितेश सिरोठिया उप वन संरक्षक प्रभारी टाइगर स्ट्राइक फोर्स से उप वन संरक्षण वन्यप्राणी पश्चिम इंदौर किया गया है।
