मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

By - हरिभूमि |2025-08-28 14:47:00
मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जैन के दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और सतत प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर नए प्रतिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में आने वाले समय में मध्यप्रदेश और अधिक सशक्त एवं विकसित होगा।
मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन जी, आपको कार्यकाल के एक वर्ष बढ़ाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 28, 2025
आपके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और सतत् प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर नए प्रतिमान स्थापित करे, मेरी मंगलकामनाएं। pic.twitter.com/oMjpLNIMsw
