MP के 2 शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित

मध्य प्रदेश के 2 शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 से नवाजे जाएंगे। इनमें दमोह जिले की प्राथमिक शिक्षक शीला पटेल और आगर-मालवा के माध्यमिक शिक्षक भेरूलाल ओसारा शामिल हैं। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर इन्हें नई दिल्ली में यह सम्मान मिलेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव और स्कूल शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह ने दोनों चयनित शिक्षकों को बधाई दी है।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार चयनित दमोह की शिक्षक शीला पटेल, शासकीय प्राथमिक शाला देवरान टपरिया में पदस्थ हैं। जबकि, भेरूलाल ओसारा ईपीईएस माध्यमिक शाला खेरिया सुसनेर में पदस्थ हैं। उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और नवाचारों के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के 55 जिलों से 145 शिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए पंजीयन कराया था। राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए 6 शिक्षकों की अनुशंसा केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय को की गई थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story