मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दिल्ली जाएंगे

By - हरिभूमि |2025-08-22 03:01:43
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। दोपहर 12:40 बजे सीएम भोपाल से दिल्ली रवाना होंगे। दोपहर 1:55 बजे वे नई दिल्ली पहुंचेंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। सीएम का यह दौरा मध्य प्रदेश के विकास की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
