बाबा महाकाल के दर्शन को उमड़ी भीड़ देशभर से बड़ी... ... मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

बाबा महाकाल के दर्शन को उमड़ी भीड़
देशभर से बड़ी संख्या में महाकाल के भक्त उज्जैन पहुंचे हैं। विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के बाद तड़के 2:30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। अब रात 10 बजे शयन आरती तक दर्शन का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भगवान महाकाल का रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट, आभूषण, भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट से श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाला और रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ सुगंधित फूलों की माला भगवान महाकाल ने धारण की। फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया।
#WATCH | Bhasma Aarti being performed at Ujjain's Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple on the second Monday of the holy month of Sawan. pic.twitter.com/FgQhVsGDMB
— ANI (@ANI) July 21, 2025
