मुख्यमंत्री मोहन यादव विदेश से लौटेंगेमध्य प्रदेश... ... 20 जुलाई 2025 की ताज़ा खबरें | शासन - प्रशासन, मौसम, राजनीति, क्राइम अपडेट

By - हरिभूमि |2025-07-20 03:27:50
मुख्यमंत्री मोहन यादव विदेश से लौटेंगे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज विदेश यात्रा से वापस लौटेंगे। वह रविवार दोपहर 2.45 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। नई दिल्ली से सीधे रीवा जाएंगे। वहां अपने ससुर को श्रद्धांजलि देंगे। शाम 7.15 बजे रीवा से भोपाल पहुंचेंगे। स्टेट हैंगर पर सीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विदेश दौरे की जानकारी देंगे।
