राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 8 अक्टूबर से

भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने जवाहर लाल नेहरू हॉकी शालेय प्रतियोगिता की तिथियां तय कर दी है। जूनियर हॉकी टूर्नामेन्ट (15 वर्ष से कम आयु वर्ग) 8 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक, नेहरू बालिका हॉकी टूर्नामेंट (17 वर्ष से कम आयु वर्ग) 19 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक और नेहरू बालक हॉकी टूर्नामेंट (17 वर्ष से कम आयु वर्ग) 26 नवम्बर से 6 दिसम्बर 2025 तक तथा इससे जुड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सिवनी में 24 से 30 दिसंबर 2025 तक होंगी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story