लोकसभा में अमित शाह का आरोप- बोले- कांग्रेस ने हमेशा वंदे मातरम् का विरोध किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस ने राजनीति की और इसका परिणाम देश ने भुगता। उन्होंने कहा कि “जब वंदे मातरम् के 50 साल पूरे हुए, तब इसे सीमित कर दिया गया और वहीं से तुष्टिकरण की शुरुआत हुई। यही तुष्टिकरण आगे चलकर देश विभाजन तक पहुंचा।”
अमित शाह के अनुसार, अगर कांग्रेस ने उस समय वंदे मातरम् को लेकर तुष्टिकरण नहीं किया होता, तो देश के दो हिस्सों में बंटने की नौबत ही नहीं आती। उन्होंने आगे कहा कि “जब वंदे मातरम् के 100 साल पूरे हुए, तब देश में इमरजेंसी लगा दी गई। उस समय राष्ट्रगीत के सम्मान और प्रसार की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई। इंदिरा गांधी ने वंदे मातरम् का नारा लगाने वालों को जेल में डाल दिया।”
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah says, " When Vande Mataram was limited after it completed 50 years, that is when appeasement started. That appeasement led to the partition of the country. Had the Congress not divided Vande Mataram for appeasement, the country would not… pic.twitter.com/qbBxFQGaZ8
— ANI (@ANI) December 9, 2025
अमित शाह ने लोकसभा की हालिया चर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि “जब इस विषय पर सदन में बात हुई तो गांधी परिवार के दोनों सदस्य अनुपस्थित रहे। जवाहरलाल नेहरू से लेकर आज तक, कांग्रेस वंदे मातरम् के प्रति हमेशा विरोध की राजनीति करती रही है।”
