दिल्ली कालकाजी सेवादार हत्याकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार

By - हरिभूमि |2025-08-31 06:17:31
दिल्ली पुलिस ने कालकाजी मंदिर के सेवादार हत्याकांड मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बीते दिन शुक्रवार की रात को 35 वर्षीय सेवादार योगेंद्र सिंह की चुन्नी-प्रसाद को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने उनकी लाठी-डंडों से पीट- पीटकर सरेआम हत्या कर दी थी। यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई थी।
