दिल्ली में धारदार हथियार से महिलाओं पर हमला

By - हरिभूमि |2025-09-23 10:53:55
दिल्ली के ख्याला इलाके में एक शख्स ने धारदार हथियार से तीन महिलाओं पर हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस आरोपी से हमला करने का कारण जानने की कोशिश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
