जेपी नड्डा बोले- अमेरिका ने खुद ही कम किया... ... सदन में हंगामा, सदन में पेपर उछालने वाले 8 सांसद निलंबित; NDA बैठक में PM का भव्य स्वागत; कार्यवाही स्थगित

जेपी नड्डा बोले- अमेरिका ने खुद ही कम किया टैरिफ

भाजपा नेता जेपी नड्डा ने कहा कि अमेरिका ने टैरिफ में कटौती का फैसला खुद लिया है और इसमें भारत की मजबूती साफ झलकती है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह देश के विकास व व्यापार में रुचि लेने के बजाय सिर्फ राजनीति कर रहा है। नड्डा ने बताया कि पहले विपक्ष 50% टैरिफ को लेकर सवाल उठा रहा था, लेकिन कल देर रात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद ट्वीट कर टैरिफ 25% से घटाकर 18% करने का ऐलान किया और पीएम मोदी को एक मजबूत नेता बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इसके लिए ट्रम्प को धन्यवाद दिया है और सरकार कभी चर्चा से पीछे नहीं हटती, चाहे वह किसी भी मुद्दे पर हो। नड्डा ने आरोप लगाया कि विपक्ष का मौजूदा रवैया राष्ट्रहित के खिलाफ है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story