विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज शाम गुजरात के... ... राजकीय सम्मान के साथ हुआ पूर्व CM विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार, दी गई 21 तोपों की सलामी

By - हरिभूमि |2025-06-16 08:00:37
विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज शाम
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का आज शाम राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में गृहमंत्री अमित शाह समेत कई वीवीआईपी हस्तियों के आने की उम्मीद है। इसके चलते सुरक्षा के लिए 1,500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। दोपहर ढाई बजे पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन होंगे और शाम 5 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। विमान हादसे में मृत्यु की पुष्टि डीएनए जांच के बाद हुई। गुजरात सरकार ने 16 जून को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
