संविधान की हत्या करने वाले पापियों को देश भूलेगा... ... PM मोदी का लालकिले से 12वां संबोधन; जानें मुख्य बातें; इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ा

संविधान की हत्या करने वाले पापियों को देश भूलेगा नहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकतंत्र, संविधान और विकसित भारत के संकल्प पर जोर देते हुए कहा, हमारा संविधान हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है, लेकिन आज से 50 साल पहले आपातकाल लगाकर उसका गला घोंटा गया। संविधान की हत्या करने वाले इन पापियों को देश कभी भूलेगा नहीं।

पीएम मोदी ने अपने पंच प्रण (पांच संकल्प) दोहराए। कहा, भारत को विकसित बनाने के लिए न झुकेंगे, न रुकेंगे, परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हर हाल में पूरा करके रहेंगे। जीवन, व्यवस्था और परंपराओं में गुलामी का कोई कण नहीं छोड़ेंगे।

पीएम मोदी ने कहा, हमें अपनी विरासत और पहचान पर गर्व करना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आज संकल्प लें कि एकता की डोर को कोई काटने न पाए।

पीएम मोदी ने कहा, मां भारती की सेवा पूजा और आराधना के समान है। हमें 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति से नए अवसरों का निर्माण करना है। परिश्रम में जो तपा है, उसी ने इतिहास रचा है। जिसने फौलादी चट्टानों को तोड़ा है, उसी ने समय को मोड़ा है। और समय को मोड़ने का यही समय है, सही समय है। अंत में देशवासियों को आजादी की शुभकामनाएं देते हुए भारत माता की जय का नारा लगाया। 

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story