Forbes List July 2025: भारत के टॉप 10 अरबपति– किसकी दौलत गिरी, कौन बना नंबर वन अमीर ?

Top 10 richest people in India
X

भारत के टॉप 10 अरबपति।

Forbes List July 2025: भारत में कुल 205 अरबपति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 941 अरब डॉलर आंकी गई। जानें भारत के टॉप 10 अरबपतियों के बारे में।

Top 10 Richest Indians 2025: फोर्ब्स द्वारा जारी जुलाई 2025 की लेटेस्ट रैंकिंग में मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति $115.3 बिलियन (लगभग ₹9.6 लाख करोड़) आंकी गई है। वह दुनिया के 15वें सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं और $100 अरब डॉलर क्लब में शामिल एकमात्र एशियाई हैं।

वहीं गौतम अडानी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, हिडनबर्ग रिपोर्ट और शेयरों में गिरावट के बाद उनकी संपत्ति पहले की तुलना में घटी है और अब यह $67 बिलियन है।

एकमात्र महिला अरबपति

चौथे स्थान पर सवित्री जिंदल और उनका परिवार हैं, जिनकी संपत्ति $37.3 बिलियन है। वे भारत की सबसे अमीर महिला हैं और ओ.पी. जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन एमेरिटस भी हैं।

कुशल पाल सिंह की लिस्ट में एंट्री

2025 की लिस्ट में कुशल पाल सिंह के रूप में एक नई एंट्री भी देखने को मिली है, जो डीएलएफ ग्रुप (DLF Group) के चेयरमैन एमेरिटस हैं। 93 वर्षीय सिंह भारत के सबसे बड़े रियल एस्टेट ग्रुप डीएलएफ को दशकों तक लीड कर चुके हैं। अब कंपनी का संचालन उनके बेटे राजीव सिंह कर रहे हैं।

भारत के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट


भारत में कुल अरबपतियों की संख्या

भारत फिलहाल 205 अरबपतियों का घर है, जो अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में तीसरे स्थान पर आता है। हालांकि, कुल संपत्ति $941 बिलियन है, जो पिछले साल के $954 बिलियन से थोड़ी कम है। यह गिरावट मुख्य रूप से देश के दो सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में $20 बिलियन से अधिक की कमी के कारण हुई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story