हुरून वीमेन लीडर्स 2025: भारत की 10 प्रभावशाली महिलाएं, जिन्होंने खड़ा किया 2 लाख करोड़ एम्पायर; देखें पूरी लिस्ट

Hurun India Women Leaders List 2025
X

2025 की सबसे शक्तिशाली भारतीय महिलाएं, 2 लाख करोड़ रु. से अधिक संपत्ति, 12 लाख करोड़ की कंपनियों का नेतृत्व। 

हुरुन इंडिया 2025 की रिपोर्ट में भारत की 15 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की गई है। जिन्होंने 2 लाख करोड़ से अधिक संपत्ति और 12 लाख करोड़ की कंपनियों का नेतृत्व किया है। रोशनी नादर, निसाबा गोदरेज और रेड्डी बहनें शामिल।

Hurun India Women List 2025: कैंडेरे हुरुन इंडिया ने भारत की 97 सबसे प्रभावशाली महिला लीडर्स की लिस्ट जारी की है। इसमें 38 मुंबई और 12 महिलाएं दिल्ली की हैं। HCL की रोशनी नाडर ने दुनिया की टॉप-10 वुमन बिजनेस लीडर में जगह बनाया है।

कैंडेरे हुरुन इंडिया 2025 की लिस्ट में वेल्थ क्रिएटर्स, सिलेब्रिटी इन्वेस्टर, परोपकारी, खेल और कला सहित नौ कैटिगरी में 97 महिलाओं को चुना गया है। सेलिब्रिटी इन्वेस्टर्स की लिस्ट में रश्मिका मंदाना और दीपिका पादुकोण के नाम हैं।

15 महिलाओं की संपत्ति 2 लाख करोड़ के पार
2025 हुरुन इंडिया महिला लीडर्स लिस्ट के अनुसार, भारत की 15 सबसे प्रभावशाली महिला उद्यमियों ने न सिर्फ अपने दम पर 2 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति बनाई, बल्कि वे 12 लाख करोड़ से अधिक मूल्य की कंपनियों का नेतृत्व भी कर रही हैं। इन महिलाओं ने सॉफ्टवेयर, फार्मा, हेल्थकेयर, पेंट, फाइनेंस और रिटेल जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

शीर्ष 10 शक्तिशाली महिलाएं और उनकी कंपनियां

रैंक

नाम

कंपनी /पद

कंपनी वैल्यू (₹ करोड़)

1

राधा बीम्बू

व्यवसायी और निवेशक

₹55,300

2

रोशनी नादर मल्होत्रा

HCL टेक की चेयरपर्सन

₹4,78,000

3

प्रिया अग्रवाल हेब्बार

हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन

₹1,97,000

4

निसाबा गोदरेज

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की कार्यकारी अध्यक्ष

₹1,19,000

5

रेड्डी बहनें (प्रीता, शोभना, सुनीता, संगीता)

अपोलो हॉस्पिटल्स की निदेशक

₹97,600

6

विनीता गुप्ता

ल्यूपिन की CEO

₹97,300

7

रिश्मा कौर

बर्जर पेंट्स की चेयरपर्सन

₹54,600

8

मेहर पुदुमजी

थर्मैक्स की चेयरपर्सन

₹47,300

9

फराह मलिक

भांजी मेट्रो ब्रांड्स की MD

₹32,800

10

नंदिनी पीरामल

पीरामल फार्मा की चेयरपर्सन

₹32,100

11

तान्या दुबाश

गोदरेज इंडस्ट्रीज की कार्यकारी निदेशक

₹31,300

ग्लोबल इम्पैक्ट और उपलब्धियां
रोशनी नादर मल्होत्रा अब दुनिया की टॉप 10 सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हैं। वहीं विनीता गुप्ता ने ल्यूपिन को अमेरिका और यूरोप में स्थापित कर इसे वैश्विक फार्मा लीडर बनाया। रेड्डी बहनों ने अपोलो ग्रुप के ज़रिए भारत में हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर का चेहरा बदल दिया।

Candere-Hurun इंडिया रिपोर्ट हाइलाइट्स
हुरुन इंडिया 2025 की रिपोर्ट में कुल 95 महिलाओं को शामिल किया गया है। इनमें से कुछ महिलाओं ने अपने पारिवारिक व्यवसायों को नई ऊंचाइयां दी है तो कुछ ने खुद की शुरुआत से करोड़ों की कंपनियां खड़ी की हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story