TCS Layoff: टीसीएस में 12,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, जानिए वजह

TCS Layoff: भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है। कंपनी ने अगले वित्त वर्ष 2026 (अप्रैल 2025 से मार्च 2026) तक अपने कुल कर्मचारियों की संख्या में से 2% कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि इस छंटनी से लगभग 12,200 कर्मचारी प्रभावित होंगे।
मिड और सीनियर लेवल कर्मचारी प्रभावित
इस छंटनी से ज्यादातर मिड और सीनियर लेवल कर्मचारियों को प्रभावित करेगी। TCS में इस समय कुल 6.13 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से 2% यानी करीब 12,200 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना है। अगर ऐसा होता है कंपनी में कुल कर्मचारियों की संख्या घटकर लगभग 12 लाख हो जाएगी।
कंपनी ने सीईओ ने बताई वजह
TCS के CEO के. कृतिवासन ने मनीकंट्रोल को दिए इंटरव्यू में कहा, "हम तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी और काम के तरीकों को देखते हुए कंपनी को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं। हालांकि हमने कर्मचारियों को ट्रेनिंग और रीडिप्लॉयमेंट का भरपूर मौका दिया, लेकिन कुछ भूमिकाओं में यह संभव नहीं हो सका। इसलिए यह कठिन निर्णय लेना पड़ा।"
प्रभावित कर्मचारियों को मिलेगी 3 माह की सैलरी
TCS प्रभावित कर्मचारियों को 3 महीने की सैलरी, बीमा सुविधा और आउटप्लेसमेंट सपोर्ट देने की योजना बना रही है। कंपनी के इस सपोर्ट से कर्मचारियों को दूसरी नौकरी पाने में मदद मिल सकेगी।
