Stock Market Today: सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 450 अंक उछला,निफ्टी 25900 के पार, जानें क्यों बाजार में रिकवरी आई?

stock market today news
X

stock market today news: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। 

stock market today:भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती तेज गिरावट के बाद वैल्यू बाइंग से सेंसेक्स-निफ्टी ने रिकवरी की। कच्चे तेल की गिरती कीमतों ने घरेलू बाजार की धारणा को सहारा दिया।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव के बीच शुरुआती गिरावट से जोरदार रिकवरी दिखाई। ओपनिंग में गिरावट के बाद वैल्यू बाइंग की वापसी हुई, जिससे सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से करीब 450 अंक ऊपर आया। निफ्टी भी 25900 के ऊपर पहुंच गया। हालांकि दोनों इंडेक्स अभी भी मामूली गिरावट में कारोबार कर रहे थे।

दोपहर 12:30 बजे के आसपास सेंसेक्स 244 अंक या 0.29% गिरकर 84858 पर था। वहीं निफ्टी 48 अंक या 0.19% टूटकर 25911 पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी-50 में टाइटन कंपनी, श्रीराम फाइनेंस और ईटरनल टॉप गेनर्स रहे, जिनमें 2% तक की मजबूती दिखी। दूसरी ओर एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे दिग्गज शेयरों में 4% तक की गिरावट देखने को मिली।

बाजार के संभलने के 3 बड़े कारण

कच्चे तेल में गिरावट

ब्रेंट क्रूड 0.21 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 62.36 डॉलर प्रति बैरल पर फिसल गया। भारत की अर्थव्यवस्था में कच्चा तेल बड़ी भूमिका निभाता है, कीमतें गिरने से इंपोर्ट बिल पर दबाव कम होता है और महंगाई के मोर्चे पर राहत मिलती है। यही वजह रही कि गिरते तेल ने घरेलू शेयर बाजार की सेंटीमेंट को सहारा दिया।

लोअर लेवल पर वैल्यू बाइंग

मार्केट की ओपनिंग बेहद कमजोर रही। सेंसेक्स 633 अंक गिरकर 84468 तक गया। निफ्टी 211.25 अंक टूटा और 25,749.30 तक फिसला। सभी 16 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में थे लेकिन शुरुआती तेज गिरावट के बाद निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में ‘बार्गेन बाइंग’ शुरू की। सस्ते दामों पर खरीदारी की इस लहर ने बाजार को उबारने में बड़ी भूमिका निभाई।

मिडकैप-स्मॉलकैप में तेज रिकवरी

सुबह के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक बुरी तरह टूटे थे। निफ्टी मिडकैप-100: 58,545.40 तक गिरा, जो इसके 1 दिसंबर के रिकॉर्ड हाई से 4.5% नीचे था। इसके अलावा निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 16,782.55 तक फिसला,12 दिसंबर के पीक से लगभग 15% की गिरावट लेकिन दोपहर तक दोनों इंडेक्स ग्रीन ज़ोन में लौट आए। मिडकैप-स्मॉलकैप में यह मजबूत रिकवरी सेंसेक्स और निफ्टी की रिकवरी में अहम साबित हुई।

तेजी से गिरते बाजार में जिस तरह दोपहर तक मजबूती आई, उसने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। हालांकि वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल के रुझान पर आगे भी बाजार की चाल निर्भर करेगी।

(प्रियंका कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story