Closing Bell: आरबीआई के फैसले से बाजार में दमदार वापसी, सेंसेक्स 500 अंक उछला; निफ्टी 25600 के पार

Stock market closing today
X

Stock market closing today

Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती गिरावट के बाद तेजी आई। सेंसेक्स 500 अंक उछला और निफ्टी फिर 25700 के करीब बंद हुआ। RBI ने रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रखा, जिससे बाजार में स्थिरता का भरोसा मिला। वैल्यू बाइंग, रुपया मजबूत होने से बाजार को सपोर्ट मिला।

Closing Bell: शेयर बाजार ने शुक्रवार को शुरुआती गिरावट के बाद शानदार वापसी की। दिन की शुरुआत में सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था लेकिन बाद में निचले स्तरों पर खरीदारी आने से बाजार संभल गया। दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स करीब 500 अंक उछल गया जबकि निफ्टी ने दोबारा 25600 का स्तर पार कर लिया।

दोपहर करीब 2:45 बजे सेंसेक्स 122.76 अंक या 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 83436.69 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 5.05 अंक की हल्की तेजी के साथ 25647.85 पर पहुंच गया। निफ्टी 25693 पर बंद हुआ जबकि सेंसेक्स 266 अंक ऊपर 83580 के स्तर पर क्लोज हुआ।

निफ्टी-50 में आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स रहे, जिनमें 5 फीसदी तक तेजी दिखी। दूसरी ओर टीसीएस और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस जैसे शेयरों में 2 फीसदी तक गिरावट रही। बाजार की चौड़ाई कमजोर रही, जहां करीब 1398 शेयर बढ़े जबकि 2192 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई।

बाजार की रिकवरी की सबसे बड़ी वजह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति रही। केंद्रीय बैंक ने उम्मीद के मुताबिक रेपो रेट 5.25 फीसदी पर बरकरार रखा और रुख न्यूट्रल रखा। बजट 2026-27 के बाद यह पहली नीति समीक्षा थी, जिसमें दरों में बदलाव न होने से निवेशकों को स्थिरता का संकेत मिला और बाजार को सपोर्ट मिला।

इसके अलावा, शुरुआती गिरावट के बाद वैल्यू बाइंग भी देखने को मिली। एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में निवेशकों ने खरीदारी की। गुरुवार को सेंसेक्स 503.76 अंक और निफ्टी 133.20 अंक गिरकर बंद हुआ था, जिससे कई शेयर आकर्षक स्तर पर आ गए थे।

बाजार की मजबूती में इंडिया विक्स में गिरावट भी अहम रही। वोलैटिलिटी इंडेक्स 1.62 फीसदी घटकर 11.97 पर आ गया, जिससे निवेशकों की चिंता कम हुई। साथ ही रुपया भी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे मजबूत होकर 90.23 पर पहुंच गया, जिसने बाजार भावना को सहारा दिया।

तकनीकी नजरिए से निफ्टी फिलहाल 50-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) के आसपास कंसोलिडेशन में है। विशेषज्ञों के मुताबिक 25440–25500 के बीच मजबूत सपोर्ट है जबकि 25863 और 26373 के स्तर पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता। फिलहाल बाजार का रुख पॉजिटिव बना हुआ।

(प्रियंका कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story