Stock Market: BSE शेयर में भारी गिरावट, 3 दिन में 10% टूटा, एक्सपर्ट ने किया आगाह; जानें क्या कहा?

BSE शेयर में भारी गिरावट: 3 दिन में 10% टूटा, जानें कारण और आगे की रणनीति
Bombay Stock Exchange collapses: इज़रायल-ईरान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (13 जून 2025) को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार बाजार खुलते ही Sensex 1300 अंक और Nifty 400 अंक तक टूट गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का शेयर भी दबाव में देखने को मिला। बीते 3 दिन में इसमें 10% से ज्यादा की गिरवाट दर्ज की गई है। एक्सपर्ट ने आगे भी कुछ दिन बाजार में अस्थिरता बनी रहने की आशंका जताई है।
एक्सपर्ट ने शेयर बाजार में गिरावट के 5 प्रमुख कारण बताए हैं। सेबी द्वारा हेज फंड्स पर चल रही कार्रवाई भी इसका एक कारण हो सकता है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली, ईरान-इजरायल तनाव के चलते भी बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। वेंचुरा सिक्योरिटीज रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह ऑप्शन प्रीमियम वॉल्यूम 10,824 करोड़ था, जो अप्रैल-मई के औसत 15,865 करोड़ से काफी कम है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) शेयर की मौजूदा स्थिति
- 10 जून 2025 को उच्चतम स्तर: ₹3,030
- 13 जून 2025 को बंद भाव: ₹2,722
- 52 सप्ताह का हाई: ₹3,030
- मार्केट कैप: ₹1.10 लाख करोड़
- 3 महीने में रिटर्न: 136%
शेयर बाजार में गिरावट की 5 मुख्य कारण (वेंचुरा सिक्योरिटीज रिपोर्ट के अनुसार)
- SEBI की जांच: जेन स्ट्रीट के डेरिवेटिव ट्रेड्स की जांच से बाजार में अनिश्चितता।
- ASM फ्रेमवर्क में शामिल: BSE को SEBI के ASM निगरानी ढांचे में डाला गया।
- डेरिवेटिव प्रीमियम वॉल्यूम गिरा: ₹15,865 करोड़ से घटकर ₹10,824 करोड़।
- तकनीकी कमजोरी: स्टॉक ने Fibonacci 1.618 रेजिस्टेंस को छूने के बाद गिरावट दिखाई।
- उच्च वैल्यूएशन: Forward P/E 71.9x – जो शेयर को ओवरवैल्यूड दर्शाता है।
निवेशकों के लिए जरूरी सलाह
- शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स: सावधानी से काम लें। शेयर में और करेक्शन की संभावना।
- लॉन्ग टर्म निवेशक: अगर पहले से होल्ड कर रहे हैं, तो लाभ बुकिंग पर विचार कर सकते हैं।
- नया निवेश करने वालों के लिए: फिलहाल इंतजार करें जब तक कि स्टॉक ASM फ्रेमवर्क से बाहर न हो।
