Stock Market 16 June: सेंसेक्स में 677 अंकों की जबरदस्त तेजी, Nifty 25,000 के करीब; जानिए इजराइल-ईरान तनाव के बीच बाजार क्यों चढ़ा

Indian Stock Market 16 June
X

इजराइल-ईरान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्थ उछाल।

भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखने को मिली, Sensex 677 अंक और Nifty 227 अंक उछलकर बंद हुए। जानिए किन 5 कारणों से इजराइल-ईरान तनाव के बावजूद बाजार में तेजी आई।

Stock Market 16 June: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली । Sensex 677 अंक यानी 0.84% की बढ़त के साथ 81,796 पर बंद हुआ, वहीं Nifty 50 ने 227.90 अंक यानी 0.90% की तेजी के साथ 24,946.50 का स्तर छुआ। स्मॉल और मिड कैप शेयरों में भी तेजी रही। आज Nifty Midcap 100 और Nifty Smallcap 100 इंडेक्स में लगभग 1% की बढ़त दर्ज हुई। अब, आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि ईरान-इजरायल के बीच भीषण युद्ध के बीच आखिर मार्केट गिरने के बजाय उठा क्यों? तो आइए इस सवाल का जवाब हम आपको पांच प्वाइंट में देते हैं।

भारतीय शेयर बाजार में तेजी की 5 बड़ी वजहें

1. इज़राइल-ईरान संघर्ष में सुलह की उम्मीदें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर किए गए पोस्ट में कहा गया कि इजराइल और ईरान को बातचीत से समाधान निकालना चाहिए। यह संकेत मिलने के बाद बाजार में यह उम्मीद बनी कि दोनों देशों के बीच तनाव कम हो सकता है। जिसका सीधा असर बाजार पर हुआ।

2. ओवरसोल्ड मार्केट में शॉर्ट कवरिंग

हाल ही के गिरावट भरे सत्रों के बाद निवेशकों ने शॉर्ट पोजीशन्स कवर कीं। इससे बाजार में खरीदारी का माहौल बना।

3. कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता

ब्रेंट क्रूड की कीमतें $80 प्रति बैरल से नीचे बनी हुई हैं, जिससे भारतीय कंपनियों की लागत पर दबाव कम हुआ है और बाजार को राहत मिली।

4. मजबूत मैक्रोइकोनॉमिक संकेत

भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति मजबूत बनी हुई है। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, FY26 में भारत की GDP ग्रोथ 6.3%, और आने वाले वर्षों में यह 6.5% से 6.7% तक रह सकती है। इसके साथ-साथ महंगाई नियंत्रण में है और इस साल सामान्य से बेहतर मानसून की उम्मीदें भी बाजार को सपोर्ट कर रही हैं।

5. टेक्निकल स्ट्रेंथ

Nifty ने आज 24,950 का स्तर पार कर लिया, जो एक अहम टेक्निकल ब्रेकआउट माना जा रहा है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि अगर Nifty 24,750 से ऊपर बना रहता है, तो यह 25,000 से ऊपर भी जा सकता है। Axis Securities के अनुसार, 24,649 के ऊपर ट्रेडिंग से 25,106 तक की रैली संभव है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story