stock market: सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 25100 के पार, क्यों शुक्रवार को बाजार हुआ गुलजार

stock marke today nifty sensex
X

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी रही। 

stock market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 400 अंक उछला तो निफ्टी भी 25100 के पार चला गया। आखिर क्यों शुक्रवार को बाजार में तेजी आई।

stock market: भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मज़बूत शुरुआत की और दोपहर तक बढ़त बनाए रखी। ग्लोबल संकेतों के साथ-साथ अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दर कटौती की उम्मीदों ने निवेशकों का उत्साह बढ़ा दिया। दोपहर 2.30 बजे सेंसेक्स 350 अंकों से ज्यादा और निफ्टी में भी 110 अंकों से ज्यादा की तेजी नजर आई। सेंसेक्स 81900 और निफ्टी 25100 के पार कारोबार करता दिखा। यह पहली बार था जब 21 अगस्त के बाद निफ्टी ने 25100 का स्तर पार किया।

आखिर क्यों शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी आई। आइए वजह जानते हैं।

1. अमेरिकी फेड रेट कट की उम्मीदें: हाल ही में आए कमजोर जॉब डेटा ने संकेत दिया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व 17 सितंबर को ब्याज दरों में कटौती कर सकता। विशेषज्ञों का मानना है कि 25 बेसिस पॉइंट की कटौती तय है। इसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा क्योंकि अमेरिका में कम ब्याज दर का मतलब उभरते बाजारों में अधिक पूंजी का फ्लो।

2. मज़बूत ग्लोबल संकेत: एशियाई बाजारों में साउथ कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई, शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग, सरे हरे निशान में रहे। अमेरिकी बाजारों ने भी गुरुवार को बढ़त के साथ क्लोजिंग दी थी।

3. जीएसटी में कटौती: जीएसटी काउंसिल ने 400 प्रोडक्ट्स पर टैक्स घटाने का फैसला लिया, जो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की 16 फीसदी हिस्सेदारी रखते हैं। इस फैसले से कंज्यूमर गुड्स और ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में तेजी आई।

4. कच्चे तेल की कीमतों में गिरा: ब्रेंटक्रूड 0.87% गिरकर 65.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। सस्ता तेल महंगाई पर दबाव कम करता है और कंपनियों की मार्जिन को बेहतर बनाता है। इंपोर्ट कॉस्ट कम होती है।

सेक्टोरल परफॉर्मेंस पॉजिटिव रहा

मार्केट ब्रेड्थ पॉजिटिव रहा है। 2 हजार से अधिक शेयर चढ़े जबकि 1498 गिरे और 155 में कोई बदलाव नहीं हुआ। एफएमसीजी और पीएसयू बैंक को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में रहे।आईटी इंडेक्स 0.4% बढ़ा, जिसमें इंफोसिस सबसे बड़ा हिस्सेदार रहा। मेटल इंडेक्स में आधा फीसदी और रियल्टी में भी इतनी ही तेजी रही। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने भी 0.4% तक की बढ़त दर्ज की।

इंफोसिस के शेयरों में 2 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली। कंपनी ने हाल ही में 18 हजार करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा शेयर बायबैक प्रोग्राम मंज़ूर किया। इसके अलावा टाटा मोटर्स, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक जैसे दिग्गज शेयरों ने भी सेंसेक्स को मज़बूत किया।

(प्रियंका कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story