Stock Market: सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 25200 से नीचे, क्यों सोमवार को शेयर बाजार गिरा?

india share market down today
X

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार क्यों गिरा। 

Stock Market today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज हुई। सेंसेक्स 600 अंक गिर गया जबकि निफ्टी भी 25200 के स्तर से नीचे आ गया। आखिर क्यों हफ्ते के पहले दिन बाजार गिरा।

Stock Market today: अमेरिकी सरकार द्वारा H-1B वीज़ा शुल्क बढ़ाए जाने के बाद आईटी शेयरों में बिकवाली के कारण सोमवार को शेयर बाज़ार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर करीब 3 बजे, सेंसेक्स 612 अंक या 0.74 प्रतिशत गिरकर 82013.51 पर आ गया जबकि निफ्टी 170 अंक या 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25156 पर आ गया।

सन फार्मा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे। हफ्ते के पहले दिन क्यों शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई। आइए जानते हैं।

1) आईटी शेयरों में गिरावट: आईटी शेयरों में गिरावट सबसे ज़्यादा रही, जिसमें टेक महिंद्रा, विप्रो, इंफोसिस, एचसीएलटेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे। टेक महिंद्रा में लगभग 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 3 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट आई क्योंकि निवेशक वीज़ा की बढ़ती लागत के मुनाफ़े पर पड़ने वाले असर को लेकर सतर्क हो गए हैं।

जेपी मॉर्गन के अनुसार, संशोधित वीज़ा नियमों से H-1B वेतन में वृद्धि हो सकती है, जिससे भारतीय आईटी कंपनियों के ऑपरेटिंग मार्जिन पर दबाव बढ़ सकता है।

2) कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा: वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत बढ़कर 67.12 डॉलर प्रति बैरल हो गया। तेल की ऊंची कीमतें आमतौर पर भारत के आयात बिल और मुद्रास्फीति के दृष्टिकोण पर दबाव डालती हैं, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित होती है।

3) वैश्विक संकेत: कमजोर वैश्विक संकेतों ने भी व्यापार को प्रभावित किया। हांगकांग का हैंग सेंग लगभग 1 प्रतिशत नीचे था जबकि वॉल स्ट्रीट वायदा ने अमेरिकी शेयरों के लिए कमजोर शुरुआत का संकेत दिया।

(प्रियंका कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story