School Holidays July 2025: जुलाई में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मुहर्रम की छुट्टी कब; देखें लिस्ट

School Holidays in July 2025 List
X

(Image- Grok) School Holidays in July 2025

जुलाई 2025 में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? जानें रविवार, मुहर्रम, गुरु पूर्णिमा और मानसून के चलते संभावित छुट्टियों की पूरी जानकारी। बच्चों को मिलेंगी खास छुट्टियां!

School Holidays July 2025: जुलाई 2025 शुरू हो चुका है और बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां खत्म हो चुकी हैं। अब स्कूल दोबारा शुरू हो गए हैं, लेकिन इस महीने में भी छात्रों को कुछ खास छुट्टियां मिलने वाली हैं। हालांकि जुलाई में त्योहारों की संख्या कम होती है, लेकिन रविवार, गुरु पूर्णिमा, मुहर्रम और क्षेत्रीय कारणों से कुछ खास दिन स्कूल बंद रहेंगे। आइए जानते हैं जुलाई में स्कूल कब-कब बंद रहेंगे।

जुलाई 2025 में स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट

4 रविवार – इन दिनों सभी स्कूल बंद रहेंगे।

जुलाई में कुल 4 रविवार पड़ रहे हैं –

  • 6 जुलाई
  • 13 जुलाई
  • 20 जुलाई
  • 27 जुलाई

मुहर्रम (6 या 7 जुलाई 2025- रविवार या सोमवार)
मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है। इसकी 10वीं तारीख यानी 'आशूरा' पर छुट्टी दी जाती है। यह छुट्टी 6 या 7 जुलाई को हो सकती है, चांद दिखने पर तारीख तय होगी। अगर मुहर्रम 6 जुलाई (रविवार) को होता है तो अलग से छुट्टी नहीं मिलेगी। लेकिन अगर 7 जुलाई (सोमवार) को होता है तो एक लंबा वीकेंड मिल सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में छुट्टी की संभावना अधिक है।

गुरु पूर्णिमा (10 जुलाई 2025- गुरुवार)
गुरु पूर्णिमा हिन्दू, बौद्ध और जैन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन कई राज्यों में स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, लेकिन पढ़ाई नहीं होती। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड जैसे राज्यों में स्कूल बंद रह सकते हैं। बता दें कि यह राष्ट्रीय अवकाश नहीं है, स्कूल अपने स्तर पर छुट्टी का निर्णय लेते हैं।

दूसरा शनिवार (12 जुलाई 2025)
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में स्कूलों में हर महीने का दूसरा शनिवार अवकाश होता है। हालांकि कुछ प्राइवेट स्कूल इस नियम को नहीं मानते। कुछ स्कूलों में हर शनिवार छुट्टी होती है, जबकि कुछ में केवल अंतिम शनिवार को अवकाश मिलता है।

मौसम आधारित छुट्टियां
मानसून और भारी बारिश के कारण केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद किए जा सकते हैं। इन राज्यों में रेनी डे (Rainy Day) के तहत छुट्टी घोषित की जाती है।

हिमाचल प्रदेश में मानसून ब्रेक
हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों (जैसे कुल्लू) में 20 जुलाई से मानसून ब्रेक की शुरुआत हो सकती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story