AGM 2025: जियो का IPO कब आएगा? मुकेश अंबानी ने किया कंफर्म

AGM 2025: जियो का IPO कब आएगा? मुकेश अंबानी ने किया कंफर्म
X

AGM 2025: जियो का IPO कब आएगा? मुकेश अंबानी ने किया कंफर्म

रिलायंस जियो का IPO कब जाएगा? मुकेश अंबानी ने इसे लेकर बड़ा अपडेट दिया है। शुक्रवार, 29 अगस्त को रिलायंस इंस्ट्रीज की वार्षिक आमसभा (AGM) में उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं बताईं।

Jio IPO 2026: रिलायंस जियो के IPO को लेकर बड़ा अपडेट है। मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंस्ट्रीज की 48वें वार्षिक आम बैठक में बताया कि जियो का IPO अगले साल यानी 2026 की पहली छमाही में आएगा। निवेशकों के लिए यह एक बड़ा मौका साबित होगा।

मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो अपने IPO की तैयारियों में जुटा है। हमारा लक्ष्य 2026 की पहली छमाही तक जियो को स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध करना है। मुझे विश्वास है कि यह सभी निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर होगा।

जियो के ग्राहकों की संख्या 50 करोड़ पार

मुकेश अंबानी ने जियो की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि कंपनी ने देश में डिजिटल क्रांति को नया आयाम दिया है। जियो के ग्राहक संख्या 50 करोड़ पार कर गई है, जबकि जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़े यूजर्स की संख्या 22 करोड़ से अधिक हो गई है।

रिलायंस जियो की बताई उपलब्धियां

मुकेश अंबानी ने कहा, जियो देश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम की रीढ़ बन चुका है। इसके आने से न सिर्फ लोगों को फ्री वॉयस कॉल की सुविधा मिली है, बल्कि इसने डिजिटल लेनदेन को भी आसान कर दिया है। आधार, यूपीआई, जनधन जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को बढ़ावा मिला।

डिजिटल कनेक्टिविटी को मिली गति

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने भी 5जी नेटवर्क के तेजी से विस्तार पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जियो ट्रू 5जी ने भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी की नई परिभाषा गढ़ी है और कंपनी जल्द ही अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन शुरू करने की भी तैयारी में है।

AGM 2025 के मुख्य बिंदु

  • जियो IPO 2026 की पहली छमाही में
  • जियो ग्राहकों की संख्या 50 करोड़ पार
  • जियो ट्रू 5जी के 22 करोड़ से अधिक यूजर्स
  • डिजिटल इंडिया में जियो की महत्वपूर्ण भूमिका
  • जल्द ही जियो के अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन शुरू होंगे

डिजिटल इंडिया के क्षेत्र में क्रांति

मुकेश अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस जियो ने डिजिटल इंडिया के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। आने वाले IPO से निवेशकों के लिए नया अवसर खुलने वाला है, जो जियो के भविष्य के विकास को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story