RBI का बड़ा एक्शन: 4 बैंकों पर जुर्माना, 10 कंपनियों के लाइसेंस रद्द; जानें क्यों हुई ये कार्रवाई?

RBI का बड़ा एक्शन: 4 बैंकों पर जुर्माना, 10 NBFCs के लाइसेंस रद्द
RBI Action 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने वाली चार बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया है। साथ ही 10 नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFCs) के सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन (CoR) रद्द कर दिया है। इसके अलावा 7 कंपनियों ने स्वेच्छा से अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया। आरबीआई ने एक कंपनी को राहत भी दी है।
भारतीय रिजर्व बैंकद्वारा यह कार्रवाई मार्च 2024 में किए गए निरीक्षण के आधार पर की गई है। निरीक्षण में कई अनियमितताएं मिली थीं। जिसके बाद सभी संस्थाओं को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। उनके जवाब, जांच और आरोप सिद्ध होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
किन बैंकों पर लगी कितनी पेनल्टी?
बैंक का नाम | राज्य | जुर्माना | कारण |
शहादा पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक | महाराष्ट्र | ₹2 लाख | NPA खातों को अनियमित रूप से नियमित करना |
मोतीराम अग्रवाल जलना मर्चेंट्स को-ऑपरेटिव बैंक | महाराष्ट्र | ₹6 लाख | निदेशकों और समूह सीमा से बाहर लोन देना |
सहयाद्री सहकारी बैंक मुंबई | महाराष्ट्र | ₹20,000 | ऋण सीमा नियमों का उल्लंघन |
गवर्नमेंट एम्पलॉयज को-ऑपरेटिव बैंक धारवाड़ | कर्नाटक | ₹1 लाख | KYC अपलोड और साइबर सुरक्षा उपायों में चूक |
रद्द किए गए NBFCs के नाम
- परिधि ट्रेनिंग कंपनी लिमिटेड
- प्रोग्रेसिव सिक्योरिटीज प्रा. लि.
- सनफ्लेक्स फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट्स लि.
- तिरुपति होल्डिंग्स लि.
- वसंत संघवी सिक्योरिटी
- विविध फाइनेंस एंड होल्डिंग्स प्रा. लि.
- वैराएटी इन्वेस्टमेंट प्रा. लि.
- श्रीरमणजेनेया इन्वेस्टमेंट प्रा. लि.
(नोट: कुल 10 कंपनियाँ, 25 जून से व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक)
इन कंपनियों ने CoR खुद सरेंडर किया
- समृद्धि स्वस्तिक ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स लि. (मध्यप्रदेश)
- स्ट्रैटेजिक कैपिटल कॉर्पोरेशन प्रा. लि. (मुंबई)
- मंगलम सिक्योरिटीज लि. (नई दिल्ली)
- अनम फाइनेंस प्रा. लि. (चेन्नई)
- मल्होत्रा इंफोवन इंडिया प्रा. लि. (पंजीकरण से मुक्त)
- वेलकम इन्वेस्टमेंट प्रा. लि. (महाराष्ट्र)
- तारिश इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग प्रा. लि. (बेंगलुरु)
इस कंपनी को मिली राहत?
भारतीय रिजर्व बैंंक (RBI) ने हरियाणा की जुपिटर मैनेजमेंट सर्विस प्रा. लि. (गुड़गांव) का सर्टिफिकेट पुनः बहाल (restore) करने का निर्णय लिया है।
