India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बयान, कहा– भारत को मिला पड़ोसियों से बेहतर सौदा

Piyush Goyal on India US Trade Deal
X

India-US Trade Deal पर पीयूष गोयल बोले– पड़ोसी देशों से बेहतर शर्तों वाला अब तक का सबसे फायदेमंद समझौता

India-US Trade Deal पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए इसे भारत के लिए ऐतिहासिक बताया। जानें 18% टैरिफ, MSME, किसानों और युवाओं को कैसे होगा फायदा।

Piyush Goyal on India-US Trade Deal: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत को अपने सभी पड़ोसी और प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में कहीं बेहतर शर्तों पर मिला है। इस डील के तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति जताई है।

पीएम मोदी की रणनीति से सुरक्षित रहे कृषि और डेयरी हित

पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि इस व्यापार समझौते में भारत ने अपने संवेदनशील कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों की पूरी तरह रक्षा की है। उन्होंने कहा कि यह डील गरीबों, किसानों, मछुआरों और युवाओं के लिए रोजगार और आय के नए अवसर खोलेगी।

मोदी-ट्रंप की निजी केमिस्ट्री का दिखा असर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह मजबूत समझौता प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अच्छे व्यक्तिगत संबंधों का भी नतीजा है। उन्होंने इसे भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभ संकेत बताया।

MSME और निर्यात सेक्टर को मिलेगा बड़ा फायदा

गोयल के अनुसार, इस ट्रेड डील से देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को व्यापक लाभ मिलेगा। इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वेलरी, लेदर, फुटवियर और समुद्री उत्पादों से जुड़े उद्योगों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए रास्ते खुलेंगे।

संसद में नहीं रख पाए बात, विपक्ष पर साधा निशाना

पीयूष गोयल ने कहा कि वह इस ऐतिहासिक समझौते पर संसद में अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन विपक्षी हंगामे के कारण ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता देश को गुमराह कर रहे हैं और भारत की प्रगति से उनका कोई सरोकार नहीं है।

राहुल गांधी ने लगाया था 'दबाव में समझौते' का आरोप

दरअसल, राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के दबाव में झुक गए हैं और इस ट्रेड डील के जरिए किसानों के हितों से समझौता किया गया है। इस पर पलटवार करते हुए गोयल ने कहा कि यह समझौता पूरी तरह भारत के हित में है और इसे राजनीति की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story