पैसेंजर व्हीकल की बंपर बिक्री: महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1.32 लाख यूनिट गाड़ियां बिकीं; टू-व्हीलर में यूपी ने मारी बाजी

Passenger Vehicle Sales Hit More than 10 lakh
X

वित्तीय वर्ष 2026 के दूसके क्वार्टर में पैसेंजर व्हीकल की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। 

Passenger Vehicle Sales: वित्तीय वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में देशभर में 10.39 लाख पैसेंजर व्हीकल बिके। महाराष्ट्र 1.32 लाख यूनिट के साथ नंबर-1 रहा। टू-व्हीलर में यूपी सबसे आगे रहा।

Passenger Vehicle Sales: भारत के ऑटो सेक्टर ने वित्तीय वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया है। ऑटोमोबाइल मैन्यूफेक्चर्स यूनिट (सियाम) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे क्वार्टर में देशभर में कुल 10.39 लाख पैसेंजर व्हीकल बिके। मजबूत फेस्टिव डिमांड, कंपनियों द्वारा दिए गए डिस्काउंट और जीएसटी दरों में हालिया बदलाव ने बिक्री को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है।

पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में वेस्टर्न ज़ोन ने सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की। इस ज़ोन में 3.44 लाख यूनिट बिकीं। राज्यों में महाराष्ट्र 1.32 लाख यूनिट के साथ सबसे आगे रहा। उसके बाद उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और केरल का स्थान रहा। यानी, लोगों की खरीद क्षमता, बढ़ी हुई फेस्टिव डिमांड और राज्य के बड़े मार्केट साइज़ ने महाराष्ट्र को टॉप पर बनाए रखा।

टू-व्हीलर्स में यूपी सबसे आगे

टू-व्हीलर बिक्री में वित्तीय वर्ष 2026 के दूसरे क्वार्टर के दौरान देशभर में 55.62 लाख यूनिट बिके। यह सेगमेंट हमेशा की तरह सबसे बड़ा रहा। ज़ोन की बात करें तो वेस्टर्न ज़ोन ने सबसे ज्यादा 19.33 लाख यूनिट की बिक्री दर्ज की। राज्यों में उत्तर प्रदेश 6.93 लाख यूनिट के साथ नंबर-1 रहा। उसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान रहे। यूपी का बड़ा ग्रामीण मार्केट और मजबूत सड़कों का नेटवर्क इस सेगमेंट में उसकी पकड़ को और मजबूत बनाता है।

थ्री-व्हीलर्स में दक्षिणी राज्यों की बढ़त

थ्री-व्हीलर बाजार में दूसरे क्वार्टर में 2.29 लाख यूनिट की बिक्री हुई। इस सेगमेंट में सदर्न ज़ोन 0.77 लाख यूनिट के साथ सबसे आगे रहा। राज्यों में उत्तर प्रदेश 0.28 लाख यूनिट (लगभग 28,000) के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक का नंबर आता है।

कमर्शियल व्हीकल में फिर महाराष्ट्र आगे

कमर्शियल वाहनों की वित्तीय वर्ष 2026 के दूसरे क्वार्टर में कुल 2.40 लाख यूनिट की बिक्री हुई। यहां भी वेस्टर्न ज़ोन सबसे बड़ा मार्केट रहा, जहां 0.92 लाख यूनिट बिके। राज्यों में महाराष्ट्र 0.37 लाख यूनिट के साथ फिर से पहले स्थान पर रहा। इसके बाद गुजरात, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक आते हैं।

फेस्टिव डिमांड ने बढ़ाई रफ्तार

सियाम ने बताया कि अक्टूबर में कंपनियों से डीलरों तक डिस्पैच रिकॉर्ड स्तर पर रहे। इसकी वजह रही, त्योहारों से पहले बढ़ी मांग, जीएसटी दरों में संशोधन, कंपनियों की तरफ से भारी छूट। ऑटो कंपनियों को उम्मीद है कि फेस्टिव सीजन के चलते साल की बाकी दो तिमाहियों में भी यह तेजी बनी रहेगी।

(प्रियंका कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story