World's Youngest Billionaire: क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे कम उम्र का अरबपति कौन है? बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने साल 2024 की बिलेनियर्स लिस्ट जारी की है, जिसमें ब्राजील की एक 19 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट का नाम सूची में टॉप पर है। दुनिया में अकूत संपत्ति की मालकिन लिविया वोइगट हैं। फोर्ब्स के अनुसार उन्होंने सबसे युवा अरबपति बनने के मामले में इटली के क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ को पीछे छोड़ा है, जो कि उनसे सिर्फ 2 महीने बड़े हैं। जबकि इस लिस्ट में ज़ेरोधा के संस्थापक नितिन और निखिल कामथ भारत में सबसे युवा अरबपति हैं। 

कौन हैं लिविया वोइगट?
ब्राजील में रहने वाली लिविया वोइगट (Livia Voigt) को अपने दादा से विरासत में इलेक्ट्रिक मोटर बनाने वाली कंपनी WEG में अहम हिस्सेदारी मिली है। यह लैटिन अमेरिका में अपने सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है। WEG की शुरुआत लिविया के दादा ने की थी। अब वह WEG की टॉप शेयर होल्डर बन गई हैं।

लिविया की नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे
फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, लिविया अभी एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं। फोर्ब्स ने उनकी नेटवर्थ 1.1 बिलियन डॉलर आंकी है। इसके अलावा उनकी बड़ी बहन डोरा वोइगट डी असिस (26 साल) भी काफी अमीर हैं। उनकी नेटवर्थ भी 1.1 बिलियन डॉलर है। डोरा ने आर्किटेक्चर में डिग्री ली है। 

भारत में कौन है सबसे युवा अरबपति?
दूसरी ओर, ज़ेरोधा के फाउंडर नितिन और निखिल कामथ भारत में सबसे कम उम्र के अरबपति हैं। वे फ्लिपकार्ट के फाउंडर सचिन और बिन्नी बंसल से आगे हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में निखिल कामथ सबसे युवा भारतीय अरबपति बने हैं। बता दें कि निखिल ने स्कूल ड्रॉप आउट हैं और उन्होंने एक कॉल सेंटर में काम भी किया। यहां उनकी रुचि शेयर मार्केट में जगी। फिर निखिल ने ट्रेडिंग शुरू की और भाई नितिन के साथ ज़ेरोधा की शुरुआत की। यहीं से दोनों की किस्मत ने पटली मारी।