Credit card usage tips: क्रेडिट कार्ड को इमरजेंसी फंड की तरह इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता। ऊंची ब्याज दर और बढ़ता कर्ज आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता है

Credit card usage tips: आज के समय में अचानक आने वाले खर्च-जैसे मेडिकल इमरजेंसी,जरूरी यात्रा या घर की मरम्मत, को पूरा करने के लिए कई लोग क्रेडिट कार्ड का सहारा लेते। पहली नजर में यह तरीका आसान और तेज लगता है लेकिन धीरे-धीरे यह आदत वित्तीय जोखिम में बदल सकती।

विशेषज्ञों का मानना है कि क्रेडिट कार्ड को इमरजेंसी फंड की तरह इस्तेमाल करना लंबे समय में कर्ज के जाल में फंसा सकता। दरअसल, बचत करने के लिए अनुशासन और समय चाहिए, जबकि क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने में कोई तैयारी नहीं करनी पड़ती। यही वजह है कि लोग बचत की जगह कार्ड पर निर्भर होने लगते हैं।

महंगे पड़ सकते हैं इमरजेंसी खर्च
क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा नुकसान इसकी ऊंची ब्याज दर है। अगर बिल समय पर पूरा नहीं चुकाया गया,तो ब्याज तेजी से बढ़ता है और छोटी रकम भी बड़ा बोझ बन जाती है। ऐसे में एक बार का खर्च लंबे समय तक आर्थिक दबाव बना सकता है।

लगातार ज्यादा क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने से बकाया रकम बढ़ती जाती है,जिससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती। वहीं, समय पर भुगतान न होने पर क्रेडिट स्कोर पर भी नकारात्मक असर पड़ता है,जिससे भविष्य में लोन लेना महंगा या मुश्किल हो सकता ।

वित्तीय स्थिरता पर असर
बैंक खाते में रखा इमरजेंसी फंड जहां सुरक्षा देता है,वहीं उधार पर खर्च करने से अतिरिक्त जिम्मेदारी बढ़ती। हर खर्च के साथ उसे चुकाने का दबाव भी जुड़ जाता है। इससे वित्तीय स्थिरता प्रभावित होती है और व्यक्ति हमेशा कर्ज के दबाव में रह सकता है।

क्या है सही तरीका?
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हर व्यक्ति को कम से कम 3-6 महीने के खर्च के बराबर इमरजेंसी फंड बनाना चाहिए। इसे अलग खाते में रखना बेहतर होता है,ताकि जरूरत के समय आसानी से इस्तेमाल किया जा सके और रोजमर्रा के खर्च से अलग रहे। हालांकि, अगर मजबूरी में क्रेडिट कार्ड का उपयोग करना पड़े तो तो इसे केवल शॉर्ट-टर्म विकल्प के तौर पर ही देखें। कोशिश करें कि बिल को ब्याज-फ्री अवधि के भीतर चुका दें, ताकि अतिरिक्त ब्याज से बचा जा सके।

छोटी-छोटी बचत से बड़ी राहत
धीरे-धीरे बचत करने की आदत डालना ही सबसे सुरक्षित तरीका है। इससे अचानक आने वाले खर्चों से निपटना आसान हो जाता है और कर्ज लेने की जरूरत कम पड़ती है।क्रेडिट कार्ड मुश्किल समय में मदद जरूर कर सकता है, लेकिन इसे इमरजेंसी फंड का विकल्प बनाना सही नहीं है। सही योजना, नियमित बचत और समझदारी से खर्च ही आपको आर्थिक संकट से बचा सकते हैं।

(प्रियंका कुमारी)