Logo
Tata Motors Price Hike: टाटा मोटर्स ने इसी साल जनवरी महीने में अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतें 3 फीसदी तक बढ़ाई थीं। कुल मिलाकर नए साल में अब तक टाटा के कमर्शियल व्हीकल 5 फीसदी तक महंगे हो चुके हैं।

Tata Motors Price Hike: देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है। टाटा समूह की कंपनी ने गुरुवार को वाहनों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया। जानकारी के मुताबिक, टाटा मोटर्स अपने कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में इजाफा करेगी। वाहनों की नई दरें 1 अप्रैल, 2024 से लागू होंगी। इसके बाद इन वाहकों की कीमत 2 फीसदी तक बढ़ जाएगी।

टाटा मोटर्स के शेयर आज 2 फीसदी चढ़े
बता दें कि टाटा मोटर्स ने 2024 की शुरुआत के बाद पहली बार जनवरी में कमर्शियल वाहनों के दाम 3 फीसदी बढ़ाए थे। अब यह दूसरा मौका है जब टाटा के व्हीकल महंगे हुए हैं। कुल मिलाकर नए साल में अब तक टाटा के कमर्शियल व्हीकल 5 फीसदी तक महंगे हो चुके हैं। गुरुवार को टाटा मोटर्स के शेयरों में 2 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला और यह 1,038 रुपए पर बंद हुए।

फरवरी में कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री बढ़े
उधर, गुरुवार को फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने अपने नए डेटा में बताया कि फरवरी माह में कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में 5 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस सेगमेंट के व्हीकल्स की बिक्री फरवरी में 88,367 रही, जो कि जनवरी 2024 में 84,337 यूनिट दर्ज हुई थी।

टाटा के वाहनों की कीमत बढ़ने की वजह?
कंपनी की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि पिछली इनपुट लागतों के असर से उबरने के लिए यह फैसला लिया गया। बढ़े हुई दरें अलग-अलग मॉडल के मुताबिक अलग-अलग लागू होंगी। दूसरी ओर, रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody’s) ने कहा था कि कमर्शियल व्हीकल लोन को पूरा करने के लिए पर्याप्त आय और कैश फ्लो जनरेट करेगी।

Tata Motors के कमर्शियल व्हीकल
टाटा मोटर्स की गिनती देश के सबसे बड़े कमर्शियल व्हीकल मैन्युफैक्चरर में होती है। इस सेगमेंट में कंपनी ट्रक, बस, वैन, स्मॉल ट्रक्स जैसे पिक अप्स (pick-ups) का निर्माण करती है। इससे पहले कंपनी ने डीमर्जर की बात कही थी कि कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट के बिजनेस को पैसेंजर व्हीकल से अलग करेगी। इससे व्हीकल सेगमेंट में टाटा मोटर्स की दो लिस्टेड कंपनियां बनेंगी।  

5379487