एक अधूरी कहानी: रतन टाटा ने क्यों नहीं की शादी? इसका खुलासा उद्योगपति ने खुद किया था

Ratan Tata Love Story
X
Ratan Tata Love Story
Ratan Tata Love Story: जानिए रतन टाटा की अनकही प्रेम कहानी और क्यों उन्होंने कभी शादी नहीं की। जानें उद्योगपति रतन टाटा के निजी जीवन से जुड़ी सच्चाई, जो उन्होंने खुद बताई।

Ratan Tata Love Story: प्रसिद्ध उद्योगपति, प्रसिद्ध परोपकारी और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की हाल ही में तबीयत खराब होने की अफवाह सामने आई थी। जिसके बाद खुद रतन टाटा ने सोशल मीडिया में सफाई दी। उन्होंने कहा कि मेरी तबीयत बिल्कुल ठीक है। सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आया हूं। यह बयान तब आया जब खबरें आईं कि उन्हें ICU में भर्ती किया गया है।

रतन टाटा का निजी जीवन हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। लोग अक्सर उनकी शानदार व्यावसायिक उपलब्धियों के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी जिज्ञासा रखते हैं, खासकर उनके अविवाहित रहने के फैसले को लेकर। आइए हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि क्यों रतन टाटा नें कभी शादी नहीं की।

रतन टाटा की प्रेम कहानी
रतन टाटा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी ज़िंदगी में एक समय ऐसा भी था जब वे शादी के बेहद करीब थे। लेकिन किन्हीं निजी कारणों से ये संभव नहीं हो पाया। उन्होंने दावा किया कि उसके बाद कई रिश्तों में आने के बावजूद, वह एक ऐसी महिला से मिलने में असमर्थ थे जिसे वह अपनी "पत्नी" कह सकें।

उनकी एक प्रेम कहानी, जो शायद सबसे ज्यादा चर्चित रही, वह उनके अमेरिका में रहने के दौरान शुरू हुई थी। वह एक अमेरिकी महिला के साथ गहरे संबंध में थे और दोनों ने शादी का भी विचार किया था। लेकिन फिर अचानक एक मोड़ आया। उद्योगपति ने कहा कि 1962 में भारत-चीन युद्ध की शुरुआत के बाद, दंपति अलग हो गए क्योंकि उनकी साथी के माता-पिता ने उन्हें भारत आने से मना कर दिया था। रतन टाटा ने दावा किया कि उसके बाद अन्य रिश्ते भी बने, लेकिन उन्हें कभी कोई ऐसी नहीं मिली जिसे वह अपनी पत्नी कह सकें।

इंडियन एक्ट्रेस से भी हुआ था प्यार
रतन टाटा जब पढ़ाई खत्म करने के बाद भारत लौटे तो यहां उन्हें एक फिल्म एक्ट्रेस से प्यार हो गया था। इस एक्ट्रेस का नाम सिमी ग्रेवाल था। दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे और एक दूसरे को डेट किया। इस बात का खुलासा खुद सिमी ग्रेवाल ने एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में किया।

सिमी गेरवाल ने रतन टाटा के साथ शेयर की एक फ्लैशबैक तस्वीर
सिमी ने 2020 में अपने ट्विटर अकाउंट पर रतन टाटा की एक फ्लैशबैक तस्वीर पोस्ट की। सिमी ने ट्वीट में कहा, "जब हम पहली बार मिले थे, तब @RNTata2000 बिल्कुल ऐसे ही थे।" 2011 में एक इंटरव्यू में सिमी से रतन टाटा से उनके संबंधों के बारे में सवाल पूछे गए थे। सिमी ने कहा था, "रतन और मेरा एक लंबा इतिहास है। वह एक आदर्श सज्जन व्यक्ति हैं - हर तरह से उत्कृष्ट - विनोदी, विनम्र और दोषरहित। उन्होंने कभी भी पैसे को अपना प्रेरक नहीं बनने दिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story