छत्तीसगढ़ में 'लाडली' जैसी स्कीम: महिलाओं के खाते में हर माह कितने हजार डालेगी सरकार, यहां जानें योजना की पूरी डिटेल

Mahtari Vandan Yojana 2024
X
Mahtari Vandan Yojana 2024
Mahtari Vandana Yojana 2024: छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदना योजना 2024 लॉन्च की है। अब महिलाओं को जल्द इस योजना का लाभ मिलने लगेगा। ज्यादा आय वाली महिलाएं योजना से बाहर हो सकती हैं।

Mahtari Vandana Yojana 2024: महिलाओं सशक्तिकरण के लिए मध्य प्रदेश में लागू की गई लाडली बहना योजना की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना की शुरुआत कर रही है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर कर उन्हें आर्थिक लाभ दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना में प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं को सालभर में 12 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। बता दें कि मध्य प्रदेश में लाडली बहना स्कीम की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रुपए की राशि आर्थिक सहायता मिल रही है।

करीब 80 लाख महिलाओं को मिलेगा फायदा
छत्‍तीसगढ़ सरकार ने अपने अनुपूरक बजट में विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) का लाभ देने के लिए आवश्यक फंड प्रावधान कर लिया है। बता दें कि राज्य में अनुमानित 80 लाख विवाहित महिलाएं हैं। इनमें से 20 फीसदी उच्च आय वर्ग की महिलाएं हैं, जो महतारी वंदन योजना के दायरे से बाहर हो सकती हैं।

योजना के प्रमुख उद्देश्य और लाभ
महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं के कौशल विकास और आत्मनिर्भर बनने के लिए मदद करना है। ताकि वह अपने छोटे-मोटे खर्चों का प्रबंधन कर सकें और स्थानीय स्तर पर स्वयं का उद्यम भी प्रारंभ कर पाएं। इस प्रकार वह नौकरी मांगने वाली नहीं नौकरी देने वालीं बन सकती हैं।

किसे मिलेगा योजना का फायदा?

  • महतारी वंदन योजना 2024 का लाभ केवल छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी महिलाओं को मिलेगा।
  • लाभार्थी महिलाओं के परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • आवेदकों की उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विधवा, अनाथ और तलाकशुदा महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?
महतारी वंदन योजना 2024 के लिए आवेदन करने के लिए महिलाओं को आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पहचान पत्र, फोटो, निवास प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर की जानकारी देना आवश्यक है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story