Stock Market Update: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार अचानक गिरा, सेंसेक्स 1 हजार पॉइंट टूटा; भारत-पाक टेंशन का असर

indian share market today updates
X
indian share market today updates
share market down: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को हरे निशान पर कारोबार शुरू किया था लेकिन पहलगाम अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी के कारण बाजार भरभराकर गिर गया। सेंसेक्स में 1 हजार पॉइंट की गिरावट दर्ज हुई।

share market down: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को पॉजिटिव शुरुआत की थी। अधिकतर सेक्टोरेल इंडेक्स हरे निशान पर थे लेकिन ये तेजी ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रह पाई और शुरुआती तेजी के बाद भारतीय बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। BSE Sensex 1000 अंक से ज्यादा टूट गया और निफ्टी 24 हजार से नीचे फिसल गया। सुबह निवेशकों को उम्मीद थी कि बाजार मजबूती से टिकेगा लेकिन दोपहर तक माहौल पूरी तरह पलट गया।

आखिर क्यों बाजार में पैनिक आया और मार्केट गिर गया। क्या है इसकी वजहें। आइए जानते हैं।

भारत और पाकिस्तान सीमा पर बढ़ा तनाव
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सिंधु जल संधि को सस्पेंड करना और बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग ने हालात को और तनावपूर्ण बना दिया है। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है लेकिन निवेशकों में चिंता का माहौल है। वीकेंड से पहले निवेशक किसी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं है। इसी वजह से बिकवाली हुई।

वोलाटिलिटी इंडेक्स में उछाल
भारत का वोलाटिलिटी इंडेक्स (VIX) आज 6% तक चढ़ गया। बीते 5 सेशन में इसमें करीब 8% की तेजी आई है। यह इंडेक्स सीधे तौर पर ये दिखाता है कि बाजार में डर और दहशतक का माहौल काफी गहरा बना हुआ है। जब VIX बढ़ता है, तो इसका मतलब है कि निवेशक असमंजस में हैं और गिरावट की आशंका ज्यादा है।

स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भारी बिकवाली
BSE स्मॉलकैप इंडेक्स 2.6% और मिडकैप इंडेक्स 2.3% गिर गया है। इन दोनों सेगमेंट में बीते कुछ हफ्तों में अच्छी तेजी आई थी और ऐसा लग रहा था कि बाजार रिकवरी मोड में आ चुका है और यहां से बड़ी छलांग लगाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वैल्यूएशन ज्यादा होने के चलते निवेशक मुनाफा अब काट रहे हैं। जानकार मानते हैं कि यहां अभी और गिरावट आ सकती है।

कमाई पर भी रहेगी नजर
25 अप्रैल को कई दिग्गज कंपनियां अपनी तिमाही रिजल्ट पेश करेंगी। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी और आरबीएल जैसे बैंक शामिल हैं। इसके अलावा टाटा टेक्नोलॉजी, एलएंडटी फाइनेंस, हिंदुस्तान जिंक, डॉक्टर लाल पैथलैब्स जैसी कंपनियां भी निवेशकों की नजर में रहेंगी।

बाजार की मौजूदा चाल बताती है कि जियो पोलेटिकल टेंशन, निवेशकों की चिंता और छोटे शेयरों में बिकवाली ने मिलकर सेंटीमेंट को बुरी तरह झटका दिया है। आने वाले दिनों में कमाई के आंकड़े और भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते की स्थिति बाजार की दिशा तय करेंगे।

(प्रियंका)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story