Gold silver Price Today: सोने में कीमतें स्थिर, चांदी 100 रुपए लुढ़की; जानें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में एक सप्ताह पहले की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार (16 दिसंबर) सोने की कीमतों में मामूली गिरावट के साथ अधिकांश शहरों में स्थिरता देखी गई। भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 7805.3 रुपए प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 7156.3 रुपए प्रति ग्राम है। दोनों कैरेट की कीमत में 10 रुपए की मामूली गिरावट को दर्शाता है। इस साल दिवाली (31 अक्टूबर 2024) को सोने की कीमत ऑलटाइम हाई लेवल 81,330 रु. पर थी।
पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव -1.35% दर्ज किया गया है, जबकि पिछले महीने में यह बदलाव -4.06% रहा है।
भारत में सोमवार को चांदी का भाव 95,500 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जिसमें 100 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज हुई।
22 कैरेट: यहां देखें अपने शहर का सोने का ताजा भाव (Gold rate today, December 16, Monday)
| शहर | भाव (16 दिसंबर) | भाव (15 दिसंबर) | अंतर |
| दिल्ली | 72,400 | 72,400 | (00) |
| मुंबई | 72,200 | 72,200 | (00) |
| चेन्नई | 71,400 | 71,400 | (00) |
| कोलकाता | 73,200 | 73,200 | (00) |
| हैदराबाद | 71,400 | 71,400 | (00) |
| बेंगलुरु | 72,550 | 72,550 | (00) |
| पुणे | 72,200 | 72,200 | (00) |
| अहमदाबाद | 72,440 | 72,440 | (00) |
| लखनऊ | 72,400 | 72,400 | (00) |
| भोपाल | 72,200 | 72,200 | (00) |
| इंदौर | 72,200 | 72,200 | (00) |
| रायपुर | 72,200 | 72,200 | (00) |
| बिलासपुर | 72,200 | 72,200 | (00) |
| चंडीगढ़ | 72,400 | 72,400 | (00) |
| जयपुर | 72,400 | 72,400 | (00) |
| पटना | 73,200 | 73,200 | (00) |
Gold की शुद्धता के मानक
सोने की कीमत जानने से पहले 24 कैरट और 22 कैरट के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट गोल्ड बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है।
