Logo
election banner
Gold Silver Price Today: मई में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। गोल्ड प्राइस 19 अप्रैल को रिकॉर्ड स्तर 74,340 रुपए पर था। यह सोने का ऑलटाइम हाई लेवल है।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में नरमी का सिलसिला जारी है। आज यानी गुरुवार (9 मई) को गोल्ड 100 से 110 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 72,160 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 66,150 रु. है। बता दें कि सोना 19 अप्रैल को 74,340 रुपए के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी का भाव में 200 रुपए का उछाल
दिल्ली और मुंबई में गुरुवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में तेजी दर्ज की गई। चांदी के दाम 85,200 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। मई में चांदी की कीमतें 1700 रुपए तक चढ़ी हैं। अभी चेन्नई और कोयंबटूर में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 88,700 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में नरमी आई है। गुरुवार को कॉमैक्स पर सोना 2.25 डॉलर गिरकर 2320.05 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी नीचे आई हैं। यह 27.90 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (9 मई) भाव (8 मई) अंतर
दिल्ली     66,300 66,400 (-100)
मुंबई 66,150 66,250 (-100)
चेन्नई           66,150 66,300 (-150)
कोलकाता 66,150 66,250 (-100)
हैदराबाद                66,150 66,250 (-100)
बेंगलुरु             66,150 66,250 (-100)
पुणे          66,150 66,250 (-100)
अहमदाबाद 66,200 66,300 (-100)
लखनऊ           66,300 66,400 (-100)
भोपाल 66,200 66,300 (-100)
इंदौर 66,200 66,300 (-100)
रायपुर 66,150 66,250 (-100)
बिलासपुर           66,150 66,250 (-100)
चंडीगढ़            66,300 66,400 (-100)
जयपुर 66,300 66,400 (-100)
पटना 66,200 66,300 (-100)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487