Logo
Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड-सिल्वर के प्राइस में बदलाव जारी रहा है। 28 दिसंबर 2023 को सोना 64,250 रु. के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा था।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानी बुधवार (7 फरवरी) को सोना 230 से 250 रुपए तक महंगा हुआ। देश के ज्यादातर शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) बढ़कर 63,230 रु. प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 58,000 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए। 

चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं 
बुधवार को दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह 74,500 रु. प्रति किलो पर बनी हुई है। पिछले 2 दिनों में चांदी के दाम 1000 रुपए प्रति KG तक नीचे आए हैं। चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 76,000 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं। 

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को कॉमैक्स पर सोना 2.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2048.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी नरमी आई है। यह 22.35 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (7 फरवरी) भाव (6 फरवरी) अंतर
दिल्ली     58,150 57,900 (+250)
मुंबई 58,000 57,750 (+250)
चेन्नई           58,500 58,300 (+200)
कोलकाता 58,000 57,750 (+250)
हैदराबाद                58,000 57,750 (+250)
बेंगलुरु             58,000 57,750 (+250)
पुणे          58,000 57,750 (+250)
अहमदाबाद 58,050 57,800 (+250)
लखनऊ           58,150 57,900 (+250)
भोपाल 58,050 57,800 (+250)
इंदौर 58,050 57,800 (+250)
रायपुर 58,000  57,750 (+250)
बिलासपुर           58,000 57,750 (+250)
चंडीगढ़            58,150 57,900 (+250)
जयपुर 58,150 57,900 (+250)
पटना 58,050 57,800 (+250)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487